फिल्म 'पोलिसगिरी' में संजय दत्त के साथ उनकी हीरोइन के तौर पर काम कर चुकी प्राची देसाई संजय से बेहद प्रभावित हैं।
संजय के बारे में प्राची कहती हैं कि उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। वह बहुत विनम्र और अच्छे इंसान हैं।
प्राची देसाई ने अपने करियर की शुरुआत बालाजी टेलीफिल्म के सीरियल 'कसम से' से की थी। उसके बाद 2008 में प्राची ने अपनी पहली फिल्म 'रॉकऑन' से फिल्मों में शुरुआत की। प्राची फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
वह कहती हैं, "रॉकऑन में ब्रेक मुझे 'झलक दिखला जा' के बाद मिला था। इसके बाद इस फिल्म के सिक्वल में काम करना मैं बहुत पसंद करुँगी। हिंदुस्तान यूनिलीवर के ब्रांड प्योर इट के प्रोमोशन के अवसर पर प्राची कहती हैं कि वह अलग-अलग तरह के किरदार निभाने और फिर रोमांटिक रोल करने की इच्छुक हैं।
प्राची अपनी लुक का ख़ास ख्याल रखती हैं। और अपने कर्व्स को लेकर बेहद खुश भी हैं। वह कहती हैं कि मैं अपने कर्व्स से बेहद खुश हूँ। युवाओं को आँखें बंद कर किसी ट्रेंड और स्टैण्डर्ड का पालन नहीं करना चाहिए। पहले आप को एक अच्छी लुक देने के लिए अपने शरीर के टाइप के बारे जानने की जरुरत होती हैं। उसके बाद ही आपको अपने ऊपर किया गया प्रयोग पसंद आएगा।
संजय दत्त बहुत अच्छे और विनम्र इंसान हैं: प्राची देसाई
Wednesday, July 24, 2013 18:22 IST


