Bollywood News


आदित्य रॉय कपूर को लेकर फिल्म बनाएँगे विशेष भट्ट

आदित्य रॉय कपूर को लेकर फिल्म बनाएँगे विशेष भट्ट
मुकेश भट्ट के बेटे अब 'आशिकी-2' के अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को लेकर फिल्म बनाएँगे। वह आदित्य की 'आशिकी-2' और 'ये जवानी हैं दीवानी' में उनके किरदार से बेहद प्रभावित हैं।

विशेष ने अपने करियर की शुरुआत रणदीप हुड्डा और अदिति राव अभिनति फिल्म 'मर्डर-3' के निर्देशन से की थी। इसके बाद अब वह जो फिल्म बना रहे हैं उसके लिए उन्होंने आदित्य को तो कास्ट कर लिए हैं, लेकिन अभी तक फिल्म की नायिका तय नहीं हुई हैं।

विशेष के पिता मुकेश भट्ट का कहना हैं कि "हमारी इस फिल्म में आदित्य ही होंगे। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, और हमारे उनके साथ अच्छे रिश्ते भी हैं। वह कहते हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही हैं, इससे ज्यादा हम इसके बारे में कुछ नहीं बता सकते। इसमें अभी बहुत समय बचा हैं।"

फिल्म की शूटिंग की शुरुआत अगले साल जनवरी में होगी।

End of content

No more pages to load