Bollywood News


अनाथालय में होगा 'बेशर्म' का फर्स्ट लुक लाँच

अनाथालय में होगा 'बेशर्म' का फर्स्ट लुक लाँच
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर की आगामी फिल्म में वह एक अनाथ की भूमिका में होंगे। इसलिए फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप ने फिल्म के ट्रेलर को अनाथालय में ही लाँच करने का फैसला किया हैं।

अगले हफ्ते लाँच होने जा रहे इस फिल्म के ट्रेलर को सबसे पहले बच्चे ही देखेंगे। फिल्म में रणबीर कपूर एक अनाथ बच्चा हैं जिसका नाम 'पेप्सी' हैं, और जो चोर बन जाता हैं। 'बेशर्म' में रणबीर का लुक फिल्म 'लावारिस' के अमिताभ बच्चन से काफी मिलता जुलता हैं।

3 अक्तूबर को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में रणबीर के अलावा पल्लवी शारदा और रणबीर के माता-पिता नीतू सिंह और ऋषि कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे।

End of content

No more pages to load