हिट एंड रन मामले में सलमान करेंगे गंभीर आरोपों का सामना

Wednesday, July 24, 2013 18:26 IST
By Santa Banta News Network
मुंबई के एक सत्र न्यायालय ने बुधवार को कहा कि अभिनेता सलमान खान को 2002 हिट एंड रन मामले में गैर इरादतन हत्या के कड़े आरोपों का सामना करना होगा। अदालत ने कहा कि सलमान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (तीन) के तहत सुनवाई की जाएगी। यदि सलमान पर आरोप सिद्ध होता है तो उन्हें कम से कम 10 साल के कारावास की सजा हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

इससे पहले महानगरीय दंडाधिकारी द्वारा मामले की सुनवाई में सलमान पर धारा 304 ए के तहत लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के हल्के आरोप तय किए गए थे, जिसके अंतर्गत अधिकतम दो साल की जेल हो सकती है।

हालांकि बाद में 17 गवाहों के बयानों को देखते हुए दंडाधिकारी ने उन पर धारा 304 (तीन) के तहत गैर इरादतन हत्या के गंभीर आरोप तय किए। सलमान ने इस फैसले को चुनौती देते हुए सत्र न्यायालय में अपील की थी।

साल 2002 की 28 सितंबर को तड़के मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान ने नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए अपनी लैंड क्रूजर फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ा दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार घायल हो गए थे।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT