राजकुमार हिरानी से प्रेरित हैं अरशद

Thursday, July 25, 2013 18:31 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता अरशद वारसी लोकप्रिय बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार हिरानी की तरह फिल्मों का निर्देशन करना चाहते हैं। हिरानी को अपनी फिल्मों में मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश देने में विशेषज्ञता हासिल है। अरशद व हिरानी ने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' में साथ में काम किया है।

अरशद ने आईएएनएस से कहा, "मैं ऐसी फिल्मों का निर्देशन करना चाहता हूं, जो मेरा ध्यान खींच सकें। मैं राजकुमार हिरानी की 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' जैसी फिल्मों का निर्देशन करना चाहता हूं। उनकी फिल्मों में एक संदेश होता है, जिसका गहरा असर होता है।"

'गोलमाल' श्रृंखला, 'हलचल' व 'मैंने प्यार क्यूं किया' जैसी हास्यप्रधान फिल्मों में अभिनय कर चुके अरशद का कहना है कि उनकी फिल्मों में मनोरंजन होना चाहिए।

उन्होंने कहा, "फिल्में मनोरंजक भी होनी चाहिए। विविध प्रकार की फिल्में बनी हैं। मैं उन कहानियों को पेश करना चाहता हूं, जिन्हें सामने लाने की जरूरत है।"
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT