ग्लासगो में 27 जुलाई से शुरू होगी 'किक' की शूटिंग

Thursday, July 25, 2013 18:38 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली अपनी फिल्म 'किक' के बारे में उड़ रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि 2002 हिट एंड रन मामले में सलमान की भूमिका की सुनवाई से उनकी फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा है। फिल्म अपने समय पर शुरू होगी।

नाडियाडवाला फिल्म 'किक' के जरिए निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम फिल्म की शूटिंग 27 जुलाई से शुरू करने वाले थे और 27 जुलाई को ही शुरू करेंगे।"

फिल्म शूटिंग का पहला चरण ग्लासगो में फिल्माया जाएगा। एक सूत्र ने बताया, "साजिद चाहते थे कि फिल्म की आउटडोर शूटिंग किसी नई जगह पर हो, जहां पहले किसी फिल्म की शूटिंग नहीं हुई। वह ग्लासगो में फिल्म के कुछ मार-धाड़ वाले दृश्य फिल्माना चाहते हैं। पहले सलमान अपने स्नायुतंत्र की अस्वस्थता के कारण मार-धाड़ वाले दृश्य फिल्माने से परहेज कर रहे थे, लेकिन अब वे अपने सारे दृश्य खुद ही करेंगे। साजिद ने दृश्यों की शूटिंग के दौरान सलमान की सुरक्षा के लिए सारे इंतजाम किए हैं।"
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT