Bollywood News


'शुद्ध देसी रोमांस' टोरंटो फिल्मोत्सव में आमंत्रित

'शुद्ध देसी रोमांस' टोरंटो फिल्मोत्सव में आमंत्रित
परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत 'शुद्ध देसी रोमांस' का टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) 2013 में प्रीमियर होगा। 11 सितंबर को होने वाले इस प्रदर्शन के दौरान निर्देशक मनीष शर्मा, लेखक जयदीप साहनी के साथ सुशांत, परिणीति, और नवोदित कलाकार वानी कपूर मौजूद रहेंगे। यह टोरंटो के रॉय थामसन हाल में आयोजित होगा।

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के अधिकारी इस खबर से खुश हैं। वाईआरएफ के अंतर्राष्ट्रीय कार्यों के उपाध्यक्ष अवतार पनेसर ने कहा, "हम मानते हैं कि फिल्म टोरंटों के लिए एकदम सही है क्योंकि यह ऐसी फिल्म है जिसकी जड़ें देहाती भारत में हैं और किरदार अपने विचारों में बहुत समकालीन हैं जो संदेह उत्पन्न नहीं करते बल्कि दर्शकों को मुख्यधारा से जोड़ते हैं।"

'शुद्ध देसी रोमांस' प्रेम, आकर्षण और प्रतिबद्धता की नई कहानी कहती है। फिल्म के पहले ट्रेलर ने फिल्म प्रेमियों को फिल्म के बारे में बता दिया था जिसमें आज के युवाओं के हर दिन प्रेम संबंधों के साहस, मुसीबतों और डरों को दिखाया गया है।

End of content

No more pages to load