Bollywood News


अमीषा के पास इतना काम, कि सांस लेने की भी फुर्सत नहीं हैं

अमीषा के पास इतना काम, कि सांस लेने की भी फुर्सत नहीं हैं
अमीषा पटेल इस साल इतनी व्यस्त हैं कि उन्हें सांस लेने तक की भी फुर्सत नहीं हैं। उनकी ये व्यस्तता नवंबर में जा कर ख़त्म होगी। अमीषा की व्यस्तता का कारण उनकी आगामी होम-प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'देसी मैजिक' की शूटिंग हैं।

इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। जिसे पहले तीन हफ्ते में मुंबई में ही शूट किया जाएगा। यहाँ की शूट पूरी होने के बाद वह वेनिस और बुडापेस्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। फिल्म का अंतिम पड़ाव पंजाब होगा। जहाँ फिल्म को पूरा किया जाएगा।

अमीषा की आगामी फिल्म 'देसी मैजिक' के 28 फरवरी, 2014 तक रिलीज़ होने की उम्मीद हैं। इस फिल्म में अमीषा के अलावा ज़ायद खान और साहिल श्रॉफ लीड रोल में होंगे। इनके अलावा रनदीर कपूर, लिलेटी दुबे और रवि किशन भी होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा हैं जब ये तीनों कलाकार पहली बार पर्दे पर एक साथ आ रहे हैं। इसलिए इन तीनों की कैमिस्ट्री को पर्दे पर देखना एक अलग ही अनुभव होगा।

End of content

No more pages to load