अफेयर की अफ़वाहों से परेशान हैं नर्गिस फाकरी

Thursday, July 25, 2013 18:50 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म 'रॉकस्टार' से हिंदी फिल्मों में शुरुआत करने वाली नर्गिस फाकरी हाल ही में अपनी फिल्मों को लेकर कम और अफेयर्स को लेकर ज्यादा चर्चा में रही हैं। वैसे उनका नाम अब तक जिन-जिन सितारों के साथ जुड़ चुका हैं, उनमें रणबीर कपूर, उदय चोपड़ा, शाहिद कपूर और बिज़नेस मैन नेस वाडिया का नाम शामिल हैं।

हाल ही में नर्गिस फाकरी की किसी अँगरेज़ युवा के साथ कैजुअली ड्रेस-अप में फोटो भी ख़बरों में थी। लेकिन नर्गिस इन सब बातों को अफवाहें बताती हैं।

वह कहती हैं, "ये अफवाहें हैं, न कि सच, और ऐसा कहा जाता हैं कि यह बेहद परेशान करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण होती है। जो चीजों को बदतर बना देती हैं। इसलिए अब मैंने अखबार पढ़ना ही बंद कर दिया हैं। मैंने अब दूसरों से प्रश्न करने शुरू कर दिए हैं। चाहे ये सच हो या न हो। पहले मैं इन सब बातों से पागल होने लगी थी। लेकिन अब मैं इन चीज़ो से ज्यादा दुखी नहीं होती हूँ।"

नर्गिस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मैंने अब सिख लिया हैं कि अब यही रास्ता हैं, इससे बचने का क्योंकि आप इसे रोक नहीं सकते। चाहे आप इसे लेकर रोये या न रोये इससे किसी के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता। नर्गिस का मानना हैं कि इंडस्ट्री के बारे में सब जानते हैं कि यहाँ पर किस बात को कैसे लिया जाता हैं।"

नर्गिस अब फिल्म 'मद्रास कैफे' में एक पत्रकार के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका वाली फिल्म हैं। जो फिल्म में एक रॉ-एजेंट बने हैं। यह फिल्म 23 अगस्त को रिलीज़ होगी।

इसके अलावा नर्गिस डेविड धवन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में भी काम कर रही हैं। जिसमें नर्गिस के अलावा वरुण धवन और इलिआना डिक्रूज़ भी होंगे। इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू होनी बाकी हैं। इसके अलावा वह बासु चटर्जी की 1982 की कॉमेडी फिल्म 'शौकीन' में भी काम कर रही हैं।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT