Bollywood News


विधुत जामवाल का नया डैशिंग लुक

विधुत जामवाल का नया डैशिंग लुक
फिल्म 'कमांडो' और 'फ़ोर्स' के तेज़तर्रार युवा विधुत जामवाल ने अपना एक ऐसा नया लुक बनाया हैं जहाँ उन्हें एक दम से पहचानना थोड़ा सा मुश्किल काम हैं।

विधुत का ये नया लुक किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक फैशन मैगज़ीन के लिए हैं। जिसमें वह अपनी अब तक की क्लीन शेव से लम्बी मूछों और सर पर हैट के साथ नज़र आएँगे। हालाँकि अपने इस अलग और नये लुक में वह पहले से भी डैशिंग नज़र आ रहे हैं।

अब तक विधुत ने 'फ़ोर्स' और 'कमांडो' के अलावा 'स्टैनली का डब्बा' में भी काम किया हैं। अब आगे विधुत के पास दो और हिंदी फ़िल्में 'बुलट राजा' और 'कमांडो-2' भी हैं। जिनमें से 'बुलट राजा' इसी साल और 'कमांडो-2' 2014 में आएगी।

End of content

No more pages to load