Bollywood News


मैं छोटे से ब्रेक पर थी:ऐश्वर्या राय बच्चन

 मैं छोटे से ब्रेक पर थी:ऐश्वर्या राय बच्चन
पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्य कुछ वक़्त तक फिल्मों से छुट्टी लेने के बाद एक बार फिर से फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं। इस बार वह रुपहले पर्दे पर संजय लीला भंसाली और करण जौहर की फिल्मों से कदम रख रही हैं।

ऐश्वर्या का कहना हैं कि, "इन प्रोजेक्टस के बारे में, फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी ही होगी। अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। वैसे मैं इंडस्ट्री से दूर ही कब हुई थी। मैं तो हमेशा से यहीं थी। इसलिये वापसी का तो सवाल ही नहीं उठता। हां, यह ज़रूर है कि मैं अपनी बेटी के साथ छोटे से ब्रेक पर थी।"

ग़ौरतलब हो कि ऐश्वर्य बेटी के जन्म के दौरान फिल्मों से अलग हो गई थी। लेकिन अब वह फिर से एक बार अपने फैन्स के सामने होंगी। सुनने में आया हैं कि इस वक़्त उनके पास दो फ़िल्में हैं जिनमें से एक मणिरत्नम की फिल्म हैं जो 'रेबेका' उपन्यास पर आधारित हैं, और दूसरी फिल्म करण जौहर की हैं, जो 'बेमिसाल' का रीमेक हैं।

वैसे शादी के बाद भी मधुर भंडारकर उन्हें अपनी फिल्म में हीरोइन के तौर पर लेना चाहते थे। लेकिन प्रेगनेंसी के चलते ऐश्वर्या ने फिल्म छोड़ दी थी। लेकिन अब उनकी बेटी एक साल की हो गई हैं। इसलिए वह दोबारा से फिल्मों में कम-बैक करने के लिए तैयार हैं।

End of content

No more pages to load