'ज़ंजीर' के एक सीन में खर्च हुए 2 करोड़

Saturday, July 27, 2013 18:35 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म 'ज़ंजीर' के रीमेक के लिए फिल्म निर्माता पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। इस फिल्म का केवल एक सीन 2 करोड़ की लागत से शूट किया गया हैं।

फिल्म का यह सीन एक फाइट सिक्वेंस था। जिसके लीड रोल में दक्षिणी अभिनेता राम चरण तेज़ा थे। इस शूट के लिए फिल्म निर्माताओं को खोजबीन करने और योजना बनाने में दो महीने का समय लगा था। इस सीन के लिए इतना बड़ा सेट बनाया जाना था, जिसे शूट करने के लिए सात कैमरों की आवश्यकता थी। फिल्म का यह सेट कितना बड़ा होगा इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं। कि फिल्म के सेट पर 2000 झुग्गियों और कई कारों का सेट बनाया गया था।

सूत्रों के मुताबिक इस सीन को शूट करने में सबसे मुश्किल काम आपसी तालमेल का था। एक के बाद एक बाद कैमरों के बीच तालमेल बनाना आसान नहीं था। लेकिन अपूर्वा जानते थे कि उन्हें कैसे सीन शूट करना है। इसलिए उन्हें शूट करने में इतनी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा।

फिल्म के निर्माता साकेत साहनी का कहना है, "हमने स्लम बस्ती धारावी का सेट बनाया था, और वहां 120 फाइटर और 300 जूनियर आर्टिस्ट मौजूद थे। हमने क्वालालाम्पुर से कुछ कारें भी इस सीन के लिए खास तौर पर मंगाई थी। रैली ड्राइवरों की एक स्पेशल टीम भी हमने सीक्वेंस को ठीक से अंजाम देने के लिए बुलाई थी।"

संजय दत्त, राम चरण तेज़ा और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म 75 करोड़ के बजट की हैं। जो 6 सितंबर को रिलीज होगी।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT