Bollywood News


प्रियंका और परिणिति अपनी चेचेरी बहन से रहती हैं दूर

प्रियंका और परिणिति अपनी चेचेरी बहन से रहती हैं दूर
बॉलीवुड में चोपड़ा खानदान की एक बहन और हैं, मीरा यानी नीला चोपड़ा। जिससे प्रियंका और परिणिति का खून का रिश्ता तो हैं लेकिन दिल का रिश्ता नहीं हैं। दरअसल मीरा के विवादित अतीत के कारण ही प्रियंका और परिणिति ने मीरा से इतनी दूरी बना कर रखी हैं।

आंतरिक सूत्रों का कहना हैं, "मीरा के पिछले विवादित रिकॉर्ड के कारण ही दोनों चोपड़ा बहने हमेशा उसके नाम पर चुप ही रही हैं।"

मीरा जिस विवाद में फंसी थी वह एक 28 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप था। जिस में मीरा के ऊपर आरोप लगा था कि मीरा के इस महिला के पति से नाजायज़ संबंध थे। जिसके चलते मीरा ने महिला की हत्या का षड्यंत्र रच था। इस आरोप में वह जेल में भी गई थी। यही नहीं मीरा का नाम एक एमएमएस स्कैंडल में भी आया था।

एक सूत्र का कहना हैं, "इसी कारण मीरा ने अपना नाम नीला से बदलकर मीरा कर लिया था। साथ ही दक्षिणी फिल्मों से उन्हें बहार का रास्ता भी देखना पड़ा था। तभी से प्रियंका और परिणिति मीरा के नाम पर हमेशा ख़ामोश ही रही। "

मीरा ने अपने करियर की शुरुआत तमिल और तेलगु फिल्मों से की थी। लेकिन एक हत्या के मामले में फंसने के कारण उसे दक्षिणी फिल्मों के सफ़र पर विराम लगाना पड़ा। हालाँकि अब वह बॉलीवुड की तीन फिल्मों में काम कर रही हैं। जिनमें से एक 'भईयाजी सुपरहिट', 'गैंग ऑफ घोस्ट' और '1920 लंदन' जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

End of content

No more pages to load