Bollywood News


बॉलीवुड के 100 महानतम अभिनेताओं में सबसे ऊपर हैं बिग बी

बॉलीवुड के 100 महानतम अभिनेताओं में सबसे ऊपर हैं बिग बी
वैसे तो इस बात में कोई शक की गुंजाईश नहीं हैं, कि अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के बेताज बादशाह हैं। लेकिन अब इस तथ्य को ब्रिटेन के 'ईस्टर्न आई' समाचार पात्र ने एक सर्वेक्षण से साबित भी कर दिया हैं। यह सर्वेक्षण भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर किया गया था।

ब्रिटिश के एक एशियाई साप्ताहिक समाचार पत्र 'ईस्टर्न आई' ने बॉलीवुड के 100 महानतम कलाकारों पर एक सर्वेक्षण किया था। जिसमें बॉलीवुड के 100 महानतम कलाकारों की सूची के लिए कराए गए मतदान में बिग बी को सबसे ज्यादा मत मिले।

इस सूची में दूसरे नंबर पर दिलीप कुमार और तीसरे स्थान पर शाहरुख खान हैं। अगर एक्ट्रेस की बात की जाए तो इस मामले में धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित ने बाज़ी मारी हैं। जिन्हें नायिकाओं में पहला और सूची में चौथा स्थान मिला हैं। पांचवा स्थान राजकुमार का हैं। इनके बाद नर्गिस, देवानंद, वहीदा रहमान, राजेश खाना और श्रीदेवी का नंबर आता हैं।

End of content

No more pages to load