शाहरुख और कैट की रोमांटिक जोड़ी फिर होगी साथ

Sunday, July 28, 2013 17:38 IST
By Santa Banta News Network
'जब तक हैं जान' के बाद एक बार फिर से किंग खान शाहरुख और बार्बी डॉल कैट फ़िल्मी पर्दे पर इश्क फ़रमाएंगे। फरहा खान की इस फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' के लिए शाहरुख ने तो अपनी मंजूरी दे दी हैं। लेकिन अभी कैट का इस प्रोजेक्ट को साइन करना बाकी हैं।

वैसे कैट से पहले इस फिल्म की नायिकाओं के नाम लगभग तय हो ही चुके थे। लेकिन जैसे ही निर्माताओं को पता चला कि कैट अभी कुछ महीनों तक कोई फिल्म नहीं कर रही हैं, उन्होंने कैट को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया।

एक सूत्र के अनुसार, "कैट ने अंकिता लोखंडे, जेनिफ़र विंगेट और सिमरन कौर मुंडी की तिकड़ी को फिल्म से बहार करवा कर फिल्म में अपनी जगह सुरक्षित कर ली। ऐसा इस कारण हुआ क्योंकि कैट ऋतिक रोशन के साथ जिस फिल्म में काम कर रही थी, उसकी शूटिंग को एक साल पीछे धकेल दिया गया हैं। जिससे 'हैप्पी न्यू इयर' कैट की झोली में आ गई।

पहले इस फिल्म के लिए दीपिका और कैट दोनों के ही नामो को सबसे ऊपर रखा गया था। लेकिन तब दोनों के ही पास डेट न होने की वजह से फिल्म में दूसरी नायिकाओं की कास्टिंग की गई थी। लेकिन जैसे ही ऋतिक की ब्रेन सर्जरी के कारण फिल्म 'बैंग बैंग' की शूटिंग को पीछे किया गया, कैट फ्री हो गई। साथ ही उन्हें शाहरुख के अपोज़िट रोमांस करने का एक बार फिर से मौका मिल गया।

एक सूत्र का कहना हैं, "फिल्म की शूटिंग 5 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए निर्माताओं को कैट के कम से कम 40 दिन चाहिए।

फिल्म की प्रारंभिक शर्ते तो पूरी हो चुकी हैं। बस अभी कैट का फिल्म साइन करना बाकी हैं। लेकिन वह अभी अपने प्रेमी रणबीर के साथ श्रीलंका में हैं। जैसे ही वह मुंबई आँएंगी कैट इस फिल्म को साइन कर लेगी।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT