अगली फिल्म का निर्माण भी खुद करेंगे धनुष

Monday, July 29, 2013 17:07 IST
By Santa Banta News Network
धनुष के अपने बैनर तले बनी, हाल ही में प्रदर्शित तमिल रोमांस ड्रामा 'इथिर नीचल' की भारी सफलता के बाद धनुष अगली फिल्म भी अपने बैनर तले बनाने की सोच रहे हैं। धनुष ने रविवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "अपने जन्मदिन पर यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि हमने वंडरबार फिल्म्स के लिए एक परियोजना बनाई है जिसमें मैं और अमाला पॉल अभिनय कर रहे हैं।"

धनुष की 'पोल्लाधवन', 'अदुकलम' और 'थ्री' जैसी फिल्मों में छायाकार रह चुके वेलराज इस फिल्म से निर्देशन की शुरुआत करेंगे।

फिल्म में संगीत देंगे संगीतज्ञ अनिरुद्ध रविचंदर। हालांकि फिल्म का नाम अभी नहीं पता है लेकिन जल्द ही इसका पता चल जाएगा।

धनुष की पांच करोड़ रुपये के बजट से बनी 'इथिर नीचल' बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है।

इस बीच धनुष एक साल काफी व्यस्त हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सर्गुनम निर्देशित तमिल फिल्म 'नैयांदी' पूरी होने वाली है। धनुष के पास अभी दो तमिल फिल्में और हैं।

वह अगले साल 'रांझणा' के निर्देशक आनंद एल.राय के साथ दोबारा काम करने की उम्मीद भी कर रहे हैं।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT