राजकुमार संतोषी के लिए सलमान भाग्यशाली?

Monday, July 29, 2013 17:11 IST
By Santa Banta News Network
'अजब प्रेम की गजब कहानी' के बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी ने एक बार फिर अभिनेता सलमान खान को अपनी आने वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में लिया है। उनका कहना है कि सलमान को दोबारा लेना महज संयोग है, ऐसा नहीं कि वह उनके लिए भाग्यशाली हैं। संतोषी ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, "मैं ऐसा नहीं समझता। यह स्क्रिप्ट की मांग है।"

उन्होंने कहा, "उस फिल्म 'अजब..' में कैटरीना कैफ सलमान की एक बड़ी प्रशंक थीं और जब सलमान उनके सामने आए तो एक घटना घटी। इस फिल्म में शाहिद को खासतौर से सलमान का एक बड़ा प्रशंसक दिखाया गया है। इसलिए यह महज संयोग है, भाग्यशाली होने जैसी कोई बात इसमें नहीं है।"

संतोषी हालांकि कहते हैं कि 'फटा पोस्टर निकला हीरो' यदि सफल होती है, तो वह निश्चित रूप से सलमान को खुद के लिए भाग्यशाली कहने लगेंगे।

उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि ऐसा हो, सफलता खुद को दोहराए। उसके बाद तीसरी बार मैं निश्चित रूप से सलमान के पास जाऊंगा और कहूंगा कि आप मेरे लिए भाग्यशाली हैं, कृपया मेरी फिल्म में आकर एक दृश्य कर दीजिए।"

'फटा पोस्टर निकला हीरो' में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं और उनकी नायिका इलीना डिसूजा हैं। यह फिल्म 23 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT