हम किसी के हिस्से का काम नहीं छीनते : शाहरुख

Monday, July 29, 2013 17:14 IST
By Santa Banta News Network
अपने स्टंट दृश्य खुद फिल्माने वाले अभिनेता शाहरुख खान कहते हैं कि जो अभिनेता फिल्मों में अपने स्टंट दृश्य खुद फिल्माते हैं, उनका इरादा पेशेवर स्टंट कलाकारों का काम छीनना या उन्हें अपना कौशल दर्शाने से वंचित करना नहीं होता। शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, "स्टंट कलाकारों के कारण ही फिल्मों में खतरनाक करतब वाले दृश्य देखने को मिलते हैं, हम भी बहुत सी चीजें उन्हीं से सीखते हैं। जब फिल्मों में खतरनाक करतबों की बात आती है, तो उनका काम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।"

शाहरुख (47) ने आगे कहा, "वे हमें बताते हैं कि खतरनाक दृश्यों की शूटिंग कैसे करनी है। कभी कभी वे मुझसे कहते हैं कि शाहरुख भाई ये करतब आप मत करिए या कभी-कभी विकल्प देते हैं। यदि सुरक्षात्मक दृष्टि से उनको सही लगता है तब वह मुझे दृश्य फिल्माने देते हैं। अभिनेता अपने स्टंट दृश्य खुद करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि वे स्टंट कलाकारों के हिस्से का काम छीन लेते हैं।"

रोहित शेट्टी निर्देशित 'चेन्नई एक्सप्रेस' नौ अगस्त को प्रदर्शित हो रही है। शाहरुख ने कहा, "यदि मैं अपने फिल्मों में अपने स्टंट दृश्य खुद न करूं तो ऐसा लगता है कि मैंने फिल्म में कुछ किया ही नहीं।" शाहरुख दो बच्चों आर्यन और सुहाना के पिता हैं।

उन्होंने कहा, "जब मेरे बच्चे फिल्म देखकर पूछें कि क्या यह आपने खुद से किया है, तो मैं उनसे झूठ नहीं बोलना चाहता। मैं कहना चाहता हूं कि हां बच्चों यह मैंने किया है।"
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT