सलमान के प्रशंसक बने शाहिद

Monday, July 29, 2013 17:17 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता शाहिद कपूर कहते हैं कि उनकी आने वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में वह अभिनेता सलमान खान के प्रशंसक की भूमिका में हैं। सलमान ने फिल्म में मेहमान कलाकार की भूमिका भी निभाई है। शुक्रवार को फिल्म के सिलसिले में रखी गई प्रेस वार्ता में शाहिद ने कहा, "फिल्म के एक दृश्य में सलमान सर भी हैं। उन्होंने बड़ी विनम्रता से फिल्म में मेहमान कलाकार की भूमिका के लिए रजामंदी दे दी।"

'फटा पोस्टर निकला हीरो' के निर्देशक राजकुमार संतोषी हैं। संतोषी ने पहले भी फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में सलमान को मेहमान भूमिका में लिया था।

फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा, "मेरा जो किरदार है, वह सलमान खान का बहुत बड़ा प्रशंसक है। एक दृश्य में 'बीइंग ह्यूमन' वाला टीशर्ट भी पहने दिखाई दिया है। एक और दृश्य में वह अपनी मां के साथ सब्जियां खरीदने गया है और बाजार में खड़ा होकर फिल्म 'दबंग' का पोस्टर निहारता है।"

'बीइंग ह्यूमन' अभिनेता सलमान खान की गैर सरकारी संस्था का नाम है।

फिल्म में अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज शाहिद की सह-कलाकार हैं। फिल्म 23 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT