फिल्म 'डी-डे' में अर्जुन का उम्दा प्रदर्शन

Tuesday, July 30, 2013 17:55 IST
By Santa Banta News Network
एक डैशिंग पर्सनालिटी के मालिक अर्जुन राम पाल लाखों दिलों पर राज करते हैं। लेकिन ये उनकी कलाकारी की कमाई हैं। जिसे उन्होंने अलग-अलग किस्म के किरदारों को उम्दा तरीके से निभा कर कमाया हैं।

वैसे तो उनकी प्रतिभा का ज्ञान पहले से ही सभी को हैं। लेकिन उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म 'डी-डे' में अर्जुन के अभिनय को बहुत प्रशंसा मिली हैं। वह समय के साथ-साथ अभिनय के मामले में और निखरते जा रहे हैं। 'डी-डे' में तो उनकी अदायगी ने उनके चाहने वालो के दिल में हमेशा के लिए उनकी जगह बना दी हैं।

इस साल की शुरुआत अर्जुन ने अपनी दो फिल्मों से की हैं, जिनमे से एक सुधीर मिश्रा की फिल्म 'इनकार' हैं, जिसमें उन्होंने राहुल वर्मा का किरदार निभाया था। और वह एक विज्ञापन कंपनी के 'सीईओ' थे। अर्जुन ने इस किरदार को बेहद आसानी से निभा लिया था। वहीं निखिल आडवाणी की फिल्म 'डी -डे' में उनका किरदार रुद्र प्रताप सिंह का हैं। जो एक रॉ एजेंट हैं

क्योंकि 'डी-डे' एक एक्शन फिल्म हैं। इसलिए अर्जुन को इस फिल्म के लिए बेहद कठिन परिश्रम से गुजरना पड़ा था। लेकिन अर्जुन की फिल्म के लिए की गई मेहनत रंग भी लाई उन्हें इस फिल्म के लिए जितनी प्रशंसा मिली हैं, शायद ही पहले किसी और फिल्म से लिए मिली हो।

'डी-डे' में अर्जुन के अभिनय की सोशल नेटवर्किंग के जरिये और भी कलाकारों ने सराहना की हैं।

ऋतिक रोशन, ट्विट करते हैं, "ये अर्जुन रामपाल की आज तक की तारीख की सबसे उम्दा अदायगी थी। आप इसके लिए मेरे शब्द रख सकते हैं।"

इनके बाद अर्जुन की एक और फिल्म 'सत्याग्रह' भी रिलीज़ के लिए तैयार हैं। प्रकाश झा की यह फिल्म 23 अगस्त को रिलीज़ होगी।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT