निर्देशकों की पहली पसंद हैं इरफ़ान खान

Tuesday, July 30, 2013 17:56 IST
By Santa Banta News Network
वैसे तो इरफ़ान खान की ग़जब की प्रतिभा से कोई भी अछूता नहीं हैं। लेकिन फिल्म 'डी-डे' में अपने अभिनय को लेकर वह आज कल कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं। निखिल आडवाणी की फिल्म 'डी-डे' में उनकी भूमिका के बाद से कहा जा रहा हैं कि वह निर्देशकों के लिए भाग्यशाली हैं।

फिल्म में उनके हार्ड हिटिंग और सोलफुल प्रदर्शन के बाद इरफ़ान को दर्शकों और आलोचकों की बहुत प्रशंसा मिली हैं। उन्होंने अपने आप को एक बहुमुखी कलाकार और निर्देशकों के लिए भाग्यशाली साबित कर दिया हैं।

2012 में आई तिग्मांशु धुलिया की फिल्म 'पान सिंग तोमर' जो एक वास्तविक नाम और एक वास्तविक जीवन पर आधारित थी। इसके बाद इरफ़ान को इसी नाम से बुलाया जाने लगा था। इस फिल्म के लिए उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म फेयर और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी जीता था। इस फिल्म में इरफ़ान के अभिनय ने उनके प्रशंसंको और आलोचकों को थिएटर तक खींचने पर मजबूर कर दिया था।

इसके अलावा इरफ़ान ने 2011 में आई सुधीर मिश्र की फिल्म 'ये साली जिंदगी' से भी खूब अच्छी समीक्षा बटोरी थी। जिसने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग स्थान पर खड़ा कर दिया था। इस फिल्म को जहाँ प्रशंसकों की प्रशंसा मिली थी वहीं आलोचकों भी इसकी सराहना किये बिना रह नहीं सके थे। इरफ़ान ने अपने आप को पिछले कुछ सालों से एक बहुमुखी कलाकार साबित कर दिया हैं।

उन्होंने अपने निर्देशकों को हमेशा उनकी उम्मीद से ज्यादा ही दिया हैं। भारत में ही नहीं इरफ़ान अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में भी अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। इरफ़ान ने अब तक 'लाइफ ऑफ़ पाई', 'स्लम डॉग बिल्लेनियर' और 'नेमसेक' जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम किया हैं।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT