शिल्पा शिरोडकर 13 साल बाद पर्दे पर लौंटी

Tuesday, July 30, 2013 17:58 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शिरोडकर 13 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर पर्दे का रुख कर रही हैं। 'भ्रष्टाचार' व 'किशन कन्हैया' जैसी फिल्मों से 80 व 90 के दशक में लोकप्रियता हासिल करने वाली शिल्पा जल्द ही छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। 43 वर्षीया शिल्पा जीटीवी के नए शो 'एक मुट्ठी आसमान' में एक घरेलू नौकरानी की भूमिका में दिखेंगी। दरअसल यह शो घरेलू नौकरों पर ही आधारित है।

शिल्पा ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा, "मैं खुश हूं कि मैं एक ऐसे शो से वापसी कर रही हूं जिसका विषय इतना मजबूत है।"

उन्होंने कहा, "शो उन परेशानियों और मुसीबतों को दिखाएगा जिनसे घरेलू नौकरों को गुजरना पड़ता है। साथ ही इस शो के जरिए हम लोगों की मानसिकता बदलना चाहते हैं और उनसे कहना चाहते हैं कि घरेलू नौकर भी इंसान हैं और वे भी सम्मान व प्यार के हकदार हैं।"

शिल्पा शो में कमलाबाई नाम की घरेलू नौकरानी की भूमिका में दिखेंगी।

वह साल 2000 में अपरेश रंजीत से विवाह के बाद मनोरंजन की दुनिया छोड़कर लंदन में बस गई थीं।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT