काश, मैंने उर्दू सीखी होती : नरगिस

Tuesday, July 30, 2013 18:03 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेत्री नरगिस फाकरी कहती हैं कि बॉलीवुड में सामंजस्य बिठाने के लिए वह हर रोज हिंदी बोलने का अभ्यास करती हैं। उन्होंने कहा कि काश उन्होंने बचपन में ही उर्दू भी सीख ली होती। अपनी पहली फिल्म 'रॉकस्टार' से पहले नरगिस न्यूयार्क में रह रही थीं। अब उनकी दूसरी फिल्म 'मद्रास कैफे' प्रदर्शन के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, "मैं हर दिन अभ्यास करती हूं और हर दिन खुद में सुधार लाती हूं। बॉलीवुड में सामंजस्य बिठाने के लिए मैं जितनी हो सके मेहनत कर रही हूं। मैंने हिंदी पढ़ना और लिखना सीख लिया है। बेहतर तरीके से हिंदी समझ पाने के लिए मैं हिंदी फिल्में देखती हूं। काश मैंने बचपन में ही उर्दू भी सीख ली होती।"

पहली फिल्म 'रॉकस्टार' और 'मद्रास कैफे' में काम करना शुरू करने के बीच की अवधि में नरगिस फिल्मों की पटकथाएं पढ़ने और यात्राएं करने में व्यस्त थीं।

उन्होंने कहा, "मैं फिल्मों की पटकथाएं पढ़ रही थी। इसके अलावा नृत्य और हिंदी सीखने की कक्षाएं ले रही थी। इस बीच अपने परिवार से मिलने के लिए यात्राओं में व्यस्त रही। पूरे साजो सामान के साथ न्यूयार्क से मुंबई आने में भी समय लगा।" उन्होंने कहा कि मैं हमेशा ऐसी फिल्में करना चाहूंगी, जिन्हें एक दर्शक के रूप में खुद देखना चाहती हूं।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT