Bollywood News


दो बहनों की फिल्म एक साथ होगी रिलीज़, कौन जीतेगा रेस?

दो बहनों की फिल्म एक साथ होगी रिलीज़, कौन जीतेगा रेस?
बॉलीवुड की दो चोपड़ा बहनों प्रियंका और परिणीति की फ़िल्में इस बार एक साथ रेस में हिस्सा लेगी। जिसमें प्रियंका की 'जंजीर' और परिणिति की 'शुद्ध देसी रोमांस' एक ही साथ 6 सितंबर को रिलीज होने जा रही हैं।

हालाँकि पहले परिणिति की 'शुद्ध देसी रोमांस' 13 सितम्बर को रिलीज़ होनी थी। लेकिन बाद में इसे भी 6 सितम्बर को रिलीज़ करने का फैसला कर लिया गया हैं।

जहाँ प्रियंका की जंजीर वर्ष 1973 में आई, अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म थी। वहीँ इस फिल्म में अमिताभ की जगह राम चरण तेजा को कास्ट किया गया हैं। इनके अलावा संजय दत्त, प्रकाश राज और माही गिल भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

जबकि शुद्ध देसी रोमांस यशराज के बैनर तले बनी परिणीति और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म हैं। अब ये देखना बेहद मनोरंजक होगा कि दोनों बहनों में से किसकी फिल्म रेस में आगे निकलती हैं।

End of content

No more pages to load