'अर्थ' को लेकर पाल-भट्ट में विवाद बढ़ा

Wednesday, July 31, 2013 16:40 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म 'अर्थ' के निर्माता कुलजीत पाल ने फिल्मकार महेश भट्ट के खिलाफ विरोध का मोर्चा खोल दिया है। भट्ट द्वारा एक पाकिस्तानी फिल्म निर्माता को 'अर्थ' का रीमेक बनाने पर सहमति दिए जाने से पाल बेहद नाराज हैं। दूसरी तरफ भट्ट का कहना है कि उन्होंने अपनी रजामंदी इस विचार से दी कि यह भारत-पाकिस्तान रिश्ते को मजबूत बनाने की ओर अच्छी पहल हो सकती है।

पाल ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर भट्ट पर आरोप लगाए हैं। पाल ने कहा, "महेश भट्ट ने गलत किया है। उन्होंने पाकिस्तानी निर्माताओं को उस फिल्म के रीमेक के अधिकार दिए, जिसके अधिकार हमारे पास हैं। आप सब को सूचित किया जाता है कि श्री महेश भट्ट के साथ 'अर्थ' के लिए किसी तरह का सौदा न करें।"

भट्ट ने नोटिस के जवाब में कहा, "पाल के द्वारा जारी किया गया नोटिस निराधार है। उन्होंने कहा कि 'महेश भट्ट ने फिल्म के अधिकार बेच दिए' इससे पता चलता है कि उन्हें मामले की सही जानकारी नहीं है और नोटिस जारी करने से पहले उन्होंने एक बार पता करना भी जरूरी नहीं समझा।"

भट्ट ने कहा कि पाकिस्तानी अभिनेता शान ने मुझसे 'अर्थ' के उर्दू रीमेक के लिए रजामंदी मांगी थी। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें अपनी तरफ से रजामंदी दी क्योंकि मुझे लगा यह भारत-पाक रिश्ते को मजबूती देने की ओर एक पहल हो सकता है। इस बात में किसी तरह का व्यवसायिक पक्ष शामिल नहीं है। और इसलिए उन्हें अपने 'अधिकार बेचने' वाले शब्द वापस लेने चाहिए।"

भट्ट ने कहा, "इस बात से ज्यादा मैं फिल्म के अधिकार के मामले पर कुछ और नहीं कहना चाहूंगा।"
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT