'शुद्धि' में नए रूप में नजर आएंगे ऋतिक-करीना

Wednesday, July 31, 2013 16:41 IST
By Santa Banta News Network
फिल्मकार करण मल्होत्रा आखिरकार अपनी पसंदीदा जोड़ी ऋतिक रोशन और करीना कपूर को अपनी अगली फिल्म 'शुद्धि' में लेने में कामयाब हो गए हैं। ऋतिक और करीना लंबे अंतराल के बाद फिर साथ काम करेंगे। मल्होत्रा ने कहा कि सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन फिल्म में ऋतिक और करीना बिल्कुल नए रूप में नजर आएंगे। उन्होंने कहा, "हमने करीना का चुनाव फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए किया है। मुझे यकीन है कि करीना अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय करेंगी। "

मल्होत्रा इससे पहले ऋतिक के साथ 'अग्निपथ' की रीमेक बना चुके हैं। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन एक बात का यकीन आपको दिला सकता हूं कि करीना और ऋतिक फिल्म में नए अवतार में नजर आएंगे।"

यह पूछे जाने पर कि क्या सोची समझी नीति के तहत ऋतिक और करीना को 10 साल के अंतराल के बाद एक ही फिल्म में लिया गया है, मल्होत्रा ने कहा, "नहीं यह पहले से तय नहीं था। यह संयोग ही है। वे दोनों साथ में अच्छे भी लगते हैं। फिल्म की कहानी की भी यही मांग थी।"

इससे पहले ऋतिक-करीना आखिरी बार 2003 में फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' में साथ नजर आए थे। करन जौहर के निर्माण में बन रही फिल्म 'शुद्धि' की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT