एक्शन फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं शाहिद

Wednesday, July 31, 2013 16:45 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता शाहिद कपूर आने वाली फिल्मों 'फटा पोस्टर निकला हीरो' और 'रैम्बो राजकुमार' में एक्शन व स्टंट से भरपूर अपनी भूमिकाओं को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वैसे वह नहीं चाहते कि उन पर दक्षिणभारतीय एक्शन अपनाने वाले अभिनेता का ठप्पा लगे। 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का निर्माण पूरा होने के अवसर पर मंगलवार को यहां आयोजित पार्टी में 31 वर्षीय शाहिद ने कहा, "इसका दक्षिणभारतीय संबंध नहीं है। हमें इसे दक्षिणभारतीय कहना बंद करना चाहिए क्योंकि आज हर दूसरी फिल्म में इस तरह के एक्शन दृश्य होते हैं और लोग इन्हें पसंद करते हैं।"

उन्होंने कहा, "यदि लोगों को फिल्म पसंद आती है तो मुझे खुशी होगी क्योंकि मैंने पहली बार इस तरह के एक्शन दृश्य दिए हैं। 'रैम्बो राजकुमार' में ऐसे और भी दृश्य हैं। दोनों फिल्मों में बहुत से एक्शन दृश्य हैं और मैं उत्साहित हूं।"

'फटा पोस्टर निकला हीरो' में शाहिद की सह-अभिनेत्री इलियानी डीक्रूज भी कुछ स्टंट्स करती नजर आएंगी। इन्हें लेकर वह शूटिंग के दौरान थोड़ी घबराई हुई भी थीं।

उन्होंने कहा, "जब हम स्टंट दृश्य फिल्मा रहे थे, वह बहुत घबराई और डरी हुई थीं। लेकिन हमने रिहर्सल किया। इलियाना थोड़ी असहज थीं और हमने उन्हें सहज रखने की कोशिश की।"

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'फटा पोस्टर निकला हीरो' 23 अगस्त को प्रदर्शित होगी।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT