देखिये 'बेशर्म' के ट्रेलर में रणबीर की बेशर्मी

Wednesday, July 31, 2013 16:46 IST
By Santa Banta News Network
रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशर्म' का ट्रेलर मंगलवार को लाँच हो गया हैं। वैसे नाम के अनुसार ही फिल्म के ट्रेलर में रणबीर पूरे बेशर्म नज़र आ रहे हैं। हालाँकि फिल्म लाँच के इस मौके पर रणबीर कपूर मौजूद नहीं थे।

इसके बारे में फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप का कहना हैं, "हमने इसकी पहले से योजना नहीं बनाई थी। इसी कारण रणबीर इस मौके पर नहीं पहुँच सके। इस वक़्त वह श्रीलंका में हैं। जिस कारण इतनी जल्दी रणबीर का आना संभव नहीं था।"

"हम लगभग दो महीने के बाद फिल्म को रिलीज़ करने जा रहे हैं। ये सिर्फ एक प्रोमोशन का भाग था। हम इसका प्रचार अभियान कल से शुरू करेंगे।"

'बेशर्म' दो अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली हैं। इस फिल्म में रणबीर ने ग्लैमर से हटकर एक माध्यम वर्गीय लड़के 'पेप्सी' का किरदार निभाया हैं। फिल्म में रणबीर की हीरोइन पल्लवी शारदा हैं।

अपनी फिल्म में रणबीर के किरदार की व्याख्या करते हुए निर्देशक कहते हैं, "फिल्म में वह नायक विरोधी नहीं हैं। वह आम जनता के बीच का हीरो हैं। जिससे हर किसी को जोड़ कर देखा जा सकता हैं। मैंने फिल्म के माध्यम से किसी भी सामाजिक संदेश को देने की कोशिश नहीं की हैं। वह सिर्फ एक ऐसा हीरो हैं, जो हर किसी का मनोरंजन करता हैं, चाहे वह कोई अनपढ़ और ग़रीब इंसान ही क्यों न हो।"

फिल्म के शीर्षक 'बेशर्म' के बारे में निर्देशक कहते हैं, "अगर फिल्म के शीर्षक 'बेशर्म' की बात की जाए तो यह एक ऐसा शब्द हैं, जिसका समाज में एक नकारात्मक मतलब समझा जाता हैं। वह कहते हैं कि जब मैं दबंग बना रहा था। तब भी लोग मुझ से इसी तरह से पूछा करते थे, कि मैंने अपनी फिल्म का नाम 'दबंग' ही क्यों रखा हैं। क्योंकि यह एक नकारात्मक शब्द हैं।"

"अब क्योंकि 'बेशर्म' भी एक खलनायक शब्द हैं, इसलिए में इस शब्द का सही मतलब संसार को बताना चाहता हूँ। मैं दिखाना चाहता हूँ कि 'बेशर्म' शब्द को भी सकारात्मक रूप से प्रयोग किया जा सकता हैं। यह फिल्म मेरे हीरो के गुणों को उजागर करती हैं। वह एक ग़रीब लड़का हैं, लेकिन उसका दिल बहुत अच्छा हैं।"

'बेशर्म' में अपने माता-पिता के साथ पर्दे को बांटने वाले रणबीर कहते हैं, कि वह इस फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए बेहद बेचैन हैं।

हालांकि इन दिनों रणबीर श्रीलंका में हैं। लेकिन वह अभिनव कश्यप के लगातार सम्पर्क में हैं। एक सूत्र का कहना हैं कि हर 30 मिनट में वह रणबीर को फिल्म के स्टेटस के बारे में खबर देते रहते हैं।
लंदन वेकेशन पर रोमांटिक मूड में दिखे न्यू लव बर्ड जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया!

बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा और भी कई वजहों से सुर्खियाँ बटोर रही हैं। उलज की

Saturday, June 21, 2025
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सोनी सब के कलाकारों ने बताया कि कैसे योग उन्हें फिट रहने में मदद करता है!

योग सिर्फ़ एक अभ्यास नहीं है - यह एक विराम है, एक रीसेट है, और खुद से फिर से जुड़ने का एक सौम्य अनुस्मारक है। जैसा

Saturday, June 21, 2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ईशा का ब्लैक ब्रा पहने कामुक आसन मुद्रा वायरल, ऐसा रहा बॉलीवुड का योग दिवस!

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर का प्रदर्शन करते हुए

Saturday, June 21, 2025
'दिल थाम के रहना' सॉंग आउट: हुमा कुरैशी ने 'मालिक' फिल्म के बोल्ड आईटम सॉंग से स्क्रीन पर मचाया धमाल!

आगामी फिल्म मालिक के गाने "दिल थाम के रहना" का बहुप्रतीक्षित सॉंग आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और यह प्रशंसकों की

Friday, June 20, 2025
पंजाब का सरदार पहुंचा स्कॉटलैंड अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' के न्यू पोस्टर ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा!

बॉलीवुड के प्रशंसक, एक धमाकेदार कॉमेडी प्रोजेक्ट के लिए तैयार हो जाइये, क्योंकि अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार

Friday, June 20, 2025