Bollywood News


दलाई लामा से मिल कर शक्ति आ गई मुझमे: अर्जुन रामपाल

दलाई लामा से मिल कर शक्ति आ गई मुझमे: अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल का 90 के दशक से एक सपना था, कि वह कभी धार्मिक गुरु दलाई लामा से मिले। उनका यह सपना अब पूरा हो गया हैं। अर्जुन अपने पूरे परिवार के साथ दलाई लामा से मिले। उनसे मिलने के बाद अर्जुन रामपाल ने मीडिया के साथ अपने अनुभव को बाँटा।

अर्जुन के एक मित्र का कहना हैं, "वह वास्तव में ही धार्मिक गुरु दलाई लामा से मिलना चाहते थे। इसलिए जैसे ही उनके एक मित्र ने इसके बारे में पूछा तो वह तुरंत तैयार हो गये।"

अर्जुन रामपाल कहते हैं, "मैंने बिना एक बार भी इस बारे में सोचे, अपने परिवार के साथ यात्रा करने का फैसला लिया। यह बिलकुल अचानक हुआ।"

उनकी बातों के दौरान, दलाई लामा ने अर्जुन से कुछ बेहद ही खास करने के लिए कहा। अर्जुन एक हलकी सी मुस्कान के साथ कहते हैं, "उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी हर फिल्म में कोई न कोई संदेश होना चाहिए। जो मुझे महसूस हुआ कि मेरी कुछ पिछली फिल्मों में सच हुआ हैं।"

आगे वह कहते हैं, "हमारी जो मुलाकात हुई हैं, वह बहुत ख़ास थी। उनमें कमाल की हास्य भावना और बच्चे के जैसी मासूमियत हैं। जब आप उनके साथ होते हो तो आप असफल नहीं हो सकते और आप अविश्वसनीय ऊर्जा का अनुभव करते हैं। अर्जुन आगे कहते हैं, "उनके पास एक ऐसा तरीका हैं कि वह आपको बेहद शांत और प्राकृतिक बना सकते हैं। वह आप को बिना किसी व्याख्यान के एक महान अंतर्दृष्टि दे देंगे। उनसे मिलने के बाद से मैं बेहद धन्य और सक्रिय सा महसूस कर रहा हूँ।"

End of content

No more pages to load