Bollywood News


सोनम ने भी किया हॉलीवुड का रुख

सोनम ने भी किया हॉलीवुड का रुख
लगातार दो फिल्मों के हिट होने के बाद सोनम के हौसले अब काफी बुलंद हो गये हैं। बॉलीवुड में अपने करियर की सफल शुरुआत के बाद अब वह हॉलीवुड की फिल्म में भी काम करेंगी। वैसे यह उनके लिए कोई नई बात नहीं हैं, इस से पहले उनके पापा यानी अनिल कपूर भी हॉलीवुड फिल्म में काम कर चुके हैं।

हॉलीवुड निर्देशक उनकी फिल्म 'पॉयरेटस ऑफ कैरेबियन' के लिए किसी भारतीय चेहरे को कास्ट करना चाहते हैं जिसके हीरो जॉन डेप होंगे। सुनने में आया हैं, कि सोनम ने इस फिल्म के लिए अपना ऑडिशन दिया हैं। यह फिल्म 'पॉयरेटस ऑफ कैरेबियन' का पांचवा संस्करण हैं।

सुनने में आया हैं, कि सोनम हॉलीवुड फिल्म में काम करने की इच्छुक थी, और अब इस हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडिशन दे कर वह बेहद खुश हैं। यह फिल्म 2015 में प्रदर्शित होगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2003 में पॉयरेटस ऑफ कैरेबियन का पहला संस्करण आया था।

End of content

No more pages to load