गुलाब गैंग में माधुरी के खतरनाक स्टंट, फ़र्स्ट लुक हुआ लाँच

Thursday, August 01, 2013 17:51 IST
By Santa Banta News Network
अब तक फ़िल्मी पर्दे पर अपने लटकों-झटकों और अदाओं से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर देने वाली धक्-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित अब 'गुलाब गैंग' में बेहद खतरनाक किरदार में नज़र आएँगी। इस फिल्म में माधुरी का किरदार न कि बेहद खतरनाक हैं बल्कि उन्होंने इस फिल्म में बेहद खतरनाक स्टंट भी किये हैं।

यह फिल्म उत्तर प्रदेश स्थित बुंदलेखंड के संपत लाल पर आधारित हैं, जो गुलाबी साड़ी पहन कर एक गैंग चलाती हैं। यह गैंग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करता हैं।

6 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही माधुरी का किरदार इस फिल्म में बेहद आक्रामक किस्म का हैं। माधुरी के साथ इस फिल्म में जूहीं चावला भी हैं।

माधुरी कहती हैं, "इस फिल्‍म में आप मेरा अलग ही रूप देखेंगे. मैं इसमें एक आक्रामक महिला का किरदार निभा रही हूं। यह महिला काफी मजबूत है। फिल्‍म ने मुझे कुछ स्‍टंट करने का भी मौका दिया।"

माधुरी के मुताबिक, "मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि मैं ऐसी फिल्‍म का हिस्‍सा हूं, जिसमें महिलाओं को प्रतिशोध लेने वाली या पीड़िता के तौर पर नहीं दिखाया गया है। यह काफी मजबूत फिल्‍म है, और जब निर्देशक सौमिक सेन ने मुझे कहानी सुनाई तो मैं इनकार नहीं कर पाई क्‍योंकि मुझे स्क्रिप्‍ट बेहद पसंद आई थी। इस फिल्‍म में महिला ही मुख्‍य किरदार में है।"

फिल्‍म गुलाब गैंग में माही गिल और शिल्‍पा शुक्‍ला भी नजर आएँगी।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT