Bollywood News


एकता हुई सोनाक्षी और इमरान की जोड़ी की क़ायल

एकता हुई सोनाक्षी और इमरान की जोड़ी की क़ायल
फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' के रीमेक में सोनाक्षी और इमरान की जोड़ी, से एकता कपूर बहुत प्रभावित हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देख एकता इतनी आश्चर्यचकित हैं, कि उन्होंने बिना एक बार भी सोचे दोनों को अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया।

हाल ही में, मुंबई में फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' दोबारा की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। जहाँ बालाजी के वरिष्ठ अधिकारी इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी से अविश्वसनीय रूप से प्रभावित हुए। ये जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ आई हैं। इसलिए एकता ने तुरंत दोनों को अपनी अगली फिल्म के लिए कास्ट कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, "बालाजी एक बड़े पैमाने पर बड़े-बड़े निर्देशकों के साथ मिलकर फिल्मों का प्रोडक्शन करता हैं। इस बार उन्होंने सोनाक्षी और इमरान की जोड़ी को लेकर फिल्म बनाने की योजना बनाई हैं। फिल्म दोनों के रोमांस को लेकर ही बनाई जाएगी। उनकी आपस में केमिस्ट्री बेहद्द गज़ब की हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अद्भुत दीखते हैं। हम तो सोनाक्षी और इमरान के बीच की ग़जब की केमिस्ट्री से हैरान हैं। यह एक नयी रोमांटिक जोड़ी हैं, जिसे हम अपनी फिल्म में ज़रुर दोहराना चाहेंगे।"

निर्देशक मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होगी।

End of content

No more pages to load