'कृष-3' में कंगना ने बिखेरे गायकी के जलवे

Wednesday, August 07, 2013 17:34 IST
By Santa Banta News Network
कंगना रानौत को अभी तक तो हम सिर्फ एक अभिनेत्री एक तौर पर ही जानते थे। लेकिन लगता हैं कि वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। क्योंकि अब उनकी एक और प्रतिभा सामने आई हैं, वह हैं उनकी गायकी। चर्चा हैं कि कंगना ने ऋतिक की फिल्म 'कृष-3' में बेहद रोमांटिक गाना बेहद अदायगी के साथ गाया हैं।

फिल्म में कंगना द्वारा गाया ये रोमांटिक गाना संगीतकार राजेश रोशन को इतना पसंद आया हैं कि वह कंगना की गायिकी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

वह कंगना की तारीफ़ करते हुए कहते हैं, "कंगना जन्मजात कलाकार हैं। मैं उनकी तारीफ ही करुंगा क्योंकि उन्होंने फिल्म में बहुत मुश्किल गीत गाया है। इस तरह का रोमांस प्रधान गीत गाना बहुत बड़ी बात है। फिल्म के संगीत के विषय में उन्होंने कहा कि यह मुश्किल था क्योंकि उनके निर्देशक भाई राकेश रोशन ने फिल्म के लिए कड़े मानदंड निर्धारित किए थे।"

उन्होंने कहा, "यह एक एक्शन फिल्म है। राकेश जी में रोशन खानदान का खून है। यदि आप उन्हें केवल व्यावसायिक फिल्म दें तो वह उसे स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने मानदंड निर्धारित किए हैं। जब तक मैं अपने मानदंड नहीं बनाता, तब तक वे मेरे लिए कारगर रहेंगे।"

राजेश आगे कहते हैं, "फिल्म के एक गीत बनाने में एक महीने का समय लगा और उसकी मिक्सिंग में पांच से छह दिन का। 'क्रिश 3' में प्रियंका चोपड़ा व विवेक ओबराय ने भी अभिनय किया है। फिल्म चार नवंबर को रिलीज होगी।"
पिंक कलर सेक्सी आउटफिट में सोफी चौधरी के कामुक लुक ने फैन्स को किया उत्तेजित!

हिंदी सिनेमा अभिनेत्री सोफी चौधरी एक लोकप्रिय ब्रिटिश सिंगर भी हैं, इस समय वह भारत में रह रही हैं| वह फैन्स के साथ जुड़े

Tuesday, May 27, 2025
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर में दिखा कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री का तड़का!

इंतज़ार खत्म हुआ! साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसकी

Tuesday, May 27, 2025
सीरत कपूर ने टॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच खुद को संतुलित करने के बारे में क्या कहा!

अभिनेत्री सीरत कपूर ने टॉलीवुड से बॉलीवुड तक का एक उल्लेखनीय सफर तय किया है, जिसमें उन्होंने भारत के दो सबसे

Tuesday, May 27, 2025
स्टार प्लस पर टीवी डेब्यू करेंगी निशा मधुलिका, अब खाने से जुड़ेंगी कहानियां!

स्टार प्लस तो हमेशा से ही हमारे घरों का हिस्सा रहा है, वो कहानियाँ दिखाकर जिनसे हर उम्र के लोग खुद को जोड़ पाते हैं, चाहे

Tuesday, May 27, 2025
नम्रता पुरोहित ने ठाणे में रिफॉर्म पिलेट्स स्टूडियो के साथ अपने फिटनेस साम्राज्य का विस्तार किया!

सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर और पिलेट्स विशेषज्ञ नम्रता पुरोहित ने 24 मई, 2025 को ठाणे में रिफॉर्म पिलेट्स स्टूडियो के

Tuesday, May 27, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT