Bollywood News


कैबरे' के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी

कैबरे' के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी
फिल्म निर्माता पूजा भट्ट अपनी अगली फिल्म 'कैबरे' के लिए अभिनेत्री को साइन करने की हड़बड़ी में बिल्कुल नहीं दिख रही हैं। वे कहती हैं कि अभिनय को लेकर जुनूनी और नृत्य की समझ रखने वाली नवांगतुक ही इसका हिस्सा होगी। फिल्म में पुरुष मुख्य भूमिका में अभिनेता रणदीप हुडा का होना तय है। वहीं नायिका की तलाश जारी है। 'कैबरे' के जरिए कौस्तव नारायन नियोगी अपने निर्देशन का श्रीगणेश कर रहे हैं।

पूजा ने आईएएनएस को बताया, "हां, अभिनेत्री के लिए तलाश अभी जारी है। 'कैबरे' विशेष फिल्म है और इसके लिए एक खास अभिनेत्री की ही दरकार है। जो अभिनय के साथ-साथ नृत्य भी जानती हो और इन दोनों का सम्मिश्रण कम ही मिलता है।"

इस दौरान पूजा ने लेखिका शगुफ्ता की भी प्रशंसा की। शगुफ्ता ने भट्ट बैनर के साथ 'वो लम्हे', 'मर्डर 2', 'राज 3' और 'आशिकी 2' फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

End of content

No more pages to load