बॉलीवुड ने दी ईद-तीज की बधाई

Saturday, August 10, 2013 13:37 IST
By Santa Banta News Network
ईद-उल-फितर और तीज के मौके पर शुक्रवार को बॉलीवुड हस्ती शबाना आजमी और फिल्म निर्माता महेश भट्ट सहित कई फिल्मी शख्सियतों ने दोस्तों और प्रशंसकों को बधाइयां दीं। फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा, नरगिस फाकरी, मल्लिका शेरावत, नेहा धूपिया, जावेद जाफरी और अरबाज खान ने सोशल नेटवर्किं ग साइट पर 'ईद मुबारक' कहा।

फिल्म हस्तियों ने लिखा:

अक्षय कुमार: शोएब ('वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में उनके पात्र का नाम) को धन्यवाद, इससे मैं मुस्लिम संस्कृति को करीब से जान सका। सभी को ईद मुबारक।

शबाना आजमी: सभी को ईद मुबारक अमन और दोस्ती।

बिपाशा बसु: सभी को ईद मुबारक। आज कुछ लाजवाब खाने का इंतजार कर रही हूं।

संध्या मृदुल: सभी को ईद मुबारक, हालांकि धर्म को यह बताने की जरूरत नहीं कि आपको लोगों के साथ प्रेम और दया से पेश आना चाहिए, यह आज की अच्छी शुरुआत है। प्यार शांति खुशहाली।

पुनीत मल्होत्रा: मेरे सभी मुस्लिम दोस्तों को ईद मुबारक। मेरे पास आज पूरा दिन है और मालूम नहीं क्या करने वाला हूं। बढ़िया बिरयानी की उम्मीद कर रहा हूं।

संजय गुप्ता: ईद है, सप्ताहांत है, मौसम है, फिल्में हैं, दावते हैं। और क्या चाहिए यारों। ईद मुबारक।

तीज मनाने का महत्व बतलाते हुए फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने दर्ज किया : पत्नी के रूप में देवी पार्वती की महादेव पर उनके प्रेम की जीत के रूप में तीज मनाई जाती है, यह हिन्दुत्व का प्रमुख हिस्सा है।
जाह्नवी कपूर स्टारर 'गुड लक जैरी' का मजेदार फर्स्ट लुक रिलीज़, फैन्स में दिखी उत्सुकता!

हिंदी सिनेमा में 'धड़क' से अपने फ़िल्मी सफर की शुरुवात करने वाली युवा खूबसूरत अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट...

Monday, January 11, 2021
सुशांत की फिल्म 'सोनचिड़िया' सिनेमाघर खुलने के बाद फिर होगी रिलीज़!

सुशांत सिंह राजपूत ने इस साल 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फंदा लगाकर जान दे डी थी जिसके बाद से ही उनकी मौत को लेकर दिन प्रतिदिन...

Tuesday, August 04, 2020
सोनी म्यूजिक इंडिया ने रफ़्तार के साथ साइन किया एक्सक्लूसिव एग्रीमेंट

सोनी म्यूजिक इंडिया (एसएमआई) ने आज लोकप्रिय रैपर रफ़्तार और इंडिपेंडेंट लेबल कलमकार के साथ एक्सक्लूसिव रिकॉर्डिंग एग्रीमेंट्स की घोषणा की...

Friday, July 24, 2020
शाहरुख़ ने कोरोना वारियर्स की मदद करने के लिए की अपील, फैन्स ने जमकर की तारीफ!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान जितने बड़े स्टार हैं उतना ही बड़ा उनका दिल भी है. कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए कई बॉलीवुड सितारे मदद...

Friday, May 15, 2020
मनीष पॉल की शार्ट फ़िल्म 'व्हाट इफ' गहराते बड़े संकट के बारे में करेंगी जागरूक।

अभिनेता मनीष पॉल अपनी अदाकारी और बढ़िया सेंस ऑफ ह्यूमर से हर बार हमारा दिल जीतते हैं। वैसे हम सभी जानते हैं की मनीष एक अपने मजाकिया...

Wednesday, May 13, 2020