Bollywood News


'बैड', 'इश्केरिया' में ऋचा बनेंगी शर्मीली लड़की

'बैड', 'इश्केरिया' में ऋचा बनेंगी शर्मीली लड़की
पर्दे पर तेज और निर्भीक लड़की का किरदार निभा चुकीं बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा 'बैड' और 'इश्केरिया' में शर्मीली और रूढ़िवादी लड़की का किरदार निभाकर अपनी तेज लड़की वाली छवि को तोड़ने जा रही हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'फुकरे' जैसी फिल्मों में ऋचा के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। लेकिन अपनी आने वाली फिल्मों में ऋचा दर्शकों को अपनी अभिनय की प्रतिभा का नया अनुभव कराना चाहती हैं।

ऋचा ने आईएएनएस को बताया, "मैंने 'बैड' में एक शर्मीली लड़की का किरदार निभाया है। यह लड़की जागरूक और सपने देखने वाली है। जबकि 'इश्केरिया' में मैं एक शर्मीली और रूढ़िवादी लड़की का किरदार निभा रही हूं।"

ऋचा ने यह भी बताया कि 'बैड' गैंग्स्टर फिल्म नहीं है। उन्होंने कहा, "यह गैंग्स्टर फिल्म नहीं है। गैंग्स्टर वह है जो अपराध करता है और बहुत से लोग उसके लिए काम करते हैं। 'बैड' चार्ल्स शोभराज के विशेष प्रकरण पर ध्यान केंद्रित करती है।"

फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए ऋचा ने कहा, "मैं विधिशास्त्र की एक छात्रा का किरदार निभा रही हूं, न कि किसी गैंग्स्टर का।"

End of content

No more pages to load