Bollywood News


सारा की कार पलटी, कोई हताहत नहीं

सारा की कार पलटी, कोई हताहत नहीं
टेलीविजन अभिनेत्री सारा खान की कार सड़क के एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्राथमिक सूचना के अनुसार, ओशीवाड़ा में दुर्घटना तब हुई जब सारा शनिवार तड़के तीन बजे के आस-पास अपने चार दोस्तों के साथ जन्मदिन की एक दावत से लौट रहीं थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सारा के चार दोस्तों में से एक कार चला रहा था। कथित तौर पर जब वे ओशिवाड़ा के मेगा-मॉल के पास पहुंचे तो कार नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

कार में सवार सारा और अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं लेकिन कोई अन्य घायल नहीं हुआ है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार चालक और कार में सवार अन्य लोग नशे में थे या नहीं।

24 वर्षीया सारा मध्य प्रदेश से हैं। सारा 'बिदाई', 'राम मिलाई जोड़ी' और 'जुनून' जैसे धारावाहिकों में अपने किरदारों के लिए जानी जाती हैं।

सारा 2010 में रिएलिटी कार्यक्रम 'बिगबॉस' के सीजन चार में भी नजर आईं थीं।

End of content

No more pages to load