फिल्म निर्माता प्रकाश झा अपनी आने वाली फिल्म 'सत्याग्रह' में पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में उतरेगी। उन्होंने कहा कि दृश्य में दिखना उनका सहज निर्णय था। झा ने आईएएनएस को बताया, "यह सच है कि मैंने फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाई है। यह फिल्म का महत्वपूर्ण दृश्य था और दृश्य में भूमिका निभाना एकदम सहज निर्णय था।"
झा फिल्म के महत्वपूर्ण समय पर दिखेंगे जब फिल्म में अभिनय कर रहे अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और करीना कपूर के बीच गलतफहमी के कारण झगड़ा हो जाता है।
झा ने फिल्म में एक आम आदमी की भूमिका निभाई है। वह उस गांव में राज्य के मामलों के बारे में चर्चा करते हुए नजर आएंगे, जहां से क्रांति शुरू होती है।
सामाजिक और राजनीतिक रोमांच से भरी 'सत्याग्रह' में अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेई और अमृता राव भी नजर आएंगे।
'सत्याग्रह' में प्रकाश झा भी दिखेंगे पर्दे पर
Thursday, August 29, 2013 17:28 IST


