Bollywood News


चुनौतीपूर्ण और बेहतरीन भूमिकाओ के लिए तैयार हैं अमृता राव

चुनौतीपूर्ण और बेहतरीन भूमिकाओ के लिए तैयार हैं अमृता राव
अमृता राव, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत अब से 11 वर्ष पहले, 2002 में आई फिल्म 'अब के बरस' से की थी। अब तक 23 के आस पास फ़िल्में कर चुकी हैं। लेकिन बावजूद इसके कि उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया हैं, वह अब तक बॉलीवुड की आज की तारिकाओं से कई कदम पीछे ही हैं। लेकिन वह अब बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार हैं।

अपनी दूसरी शुरुआत उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से कर दी हैं। जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन की बहु की एक गंभीर भूमिका निभाई थी। वहीं अब उनकी जो फिल्म हैं वह हैं 'सिंह साहब द ग्रेट' हैं जिसमें अमृता एक पत्रकार का किरदार निभा रही हैं।

अमृता कहती हैं, "वह चुनौतीपूर्ण और बेहतरीन भूमिका वाली फिल्मों में काम करना चाहती है। वह आगे कहती हैं कि मैंने अपने कैरियर में कई अच्छी फिल्मों में काम किया है, लेकिन सत्याग्रह में काम कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।"

वह आगे कहती हैं, "अभिनेत्री के तौर पर किसी फिल्म में देश के युवाओं का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात होती है। सत्याग्रह के बाद मै ऐसी फिल्मों में काम करना चाहती हूं जो मेरे लिए चुनौतीपूर्ण हो। सत्याग्रह ने मेरे अंदर की अभिनेत्री को बाहर निकाला है।

End of content

No more pages to load