Bollywood News


दिलीप की हालत में सुधार हो रहा हैं: सायरा बानो

दिलीप की हालत में सुधार हो रहा हैं: सायरा बानो
भारतीय सिनेमा के एक बेहद चमकदार सितारे दिलीप कुमार के लाखों चाहने वालों की दुआए आखिर रंग ला रही हैं। कहा जा रहा हैं कि अब उनकी सेहत में काफी सुधार हैं। साथ ही उनके डॉक्टर्स लगातार उनकी सेहत पर नज़र रख रहे हैं।

ज्ञात हो कि दिलीप को रविवार शाम को दिल में उठे दर्द के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी सायरा बानो का कहना हैं कि उनकी हालत में सुधर हो रहा हैं और हम प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द ठीक हों। फिलहाल वह बिल्कुल होश में हैं, और उन्हें और दो दिन डॉक्टर्स की देख-रेख में रहना पड़ेगा।

End of content

No more pages to load