Bollywood News


'ग्रांड मस्ती' को अश्लील नहीं मानते आफताब

'ग्रांड मस्ती' को अश्लील नहीं मानते आफताब
अभिनेता आफताब शिवदासानी उनकी फिल्म 'ग्रांड मस्ती' में अश्लीलता के चलते हो रही उसकी आलोचना से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा कि यह वयस्क हास्य फिल्म केवल मनोरंजन के लिए बनाई गई है और इसमें दिखाई गई चीजों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। फिल्म की आलोचनाओं पर 35 वर्षीय आफताब ने कहा, "ऐसा कौन कहता है? मैंने इस तरह का कुछ नहीं सुना। मैंने अब तक जो सुना है, उसके मुताबिक दर्शकों को यह फिल्म पसंद आ रही है और कोई इसे भद्दा नहीं मान रहा है। यह भद्दी फिल्म नहीं है. यह मनोरंजक फिल्म है।"

उन्होंने कहा, "हमने हमेशा कहा है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन के लिए है और इसे गंभीरता से न लिया जाए।"

35 लाख रुपये की लागत से बनी और मिलाप जवेरी की लिखी इस फिल्म की इसमें भद्दे संकेतों और द्विअर्थी संवादों के लिए काफी आलोचना हो रही है।

इन आलोचनाओं के बावजूद इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले सप्ताह में ही 66.68 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है।

आफताब के साथ विवेक ओबरॉय व रितेश देशमुख ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

End of content

No more pages to load