Bollywood News


सन्नी के जन्मदिन पर जारी होगा 'सिंह साहब..' का गीत

सन्नी के जन्मदिन पर जारी होगा 'सिंह साहब..' का गीत
फिल्मकार अनिल शर्मा कहते हैं कि उनकी अगली फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' का मुख्य गाना फिल्म के नायक अभिनेता सन्नी देओल के जन्मदिन पर जारी किया जाएगा। शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "आगामी 18 अक्टूबर की रात 12 बजे 'सिंह साहब द ग्रेट' का मुख्य गाना यूट्यूब पर जारी किया जाएगा। सोनू निगम के संगीत से सजा यह गीत सन्नी के जन्मदिन का तोहफा होगा।"

सन्नी शनिवार (19 अक्टूबर) को 57 साल के हो जाएंगे। फिल्म 'सिंह साहब..' की पूरी टीम सन्नी के जन्मदिन पर जश्न की तैयारी में है, लेकिन सन्नी के साथ फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' में काम कर चुके शर्मा ने कहा कि सन्नी बेहद शर्मीले व्यक्ति हैं, वह जन्मदिन परिवार के साथ मनाना पसंद करते हैं। वह पार्टियों में शामिल नहीं होते, तो उनका जन्मदिन सीधे-सादे तरीके से मनाया जाएगा।

'सिंह साहब द ग्रेट' 22 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है, मॉडल उर्वशी रउतेला फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

End of content

No more pages to load