Bollywood News


'हवन करेंगे' गाने पर बहके शाहरुख, मेज पर चढ़ किया डांस

'हवन करेंगे' गाने पर बहके शाहरुख, मेज पर चढ़ किया डांस
सुभाष घई ने गुरुवार को अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ-साथ, अपनी शादी की 36 वीं सालगिरह के उपलक्ष में एक पार्टी का आयोजन किया। मुंबई के एक नाईटस्पॉट में दी गई इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी फ़िल्मी हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा जिसने लुत्फ़ उठाया वह थे शाहरुख खान, चंदन रॉय सान्याल और सुभाष घई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शाहरुख ने पार्टी में काफी समय बिताया। वह वहां कम से कम तीन घंटे रुके। उन्होंने वहां जमकर फन किया।

यहाँ तक कि जाते वक्त, चंदन रॉय सान्याल डांस करते-करते एक मेज पर चढ़ गये और नाचने लगे। उनके साथ सुभाष घई ने भी नाचना शुरू कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख भी उन्हें इस तरह झूमते देख कर खुद को उनके साथ ठुमकने से रोक नहीं सके। उन्हें इस तरह से नाचता देखकर आस-पास के लोगों ने मेज को चरों तरफ से घेर लिया। चंदन सुभाष घई की आगामी फिल्म 'कांची' में काम कर रहे है।

प्रत्यक्षदर्शीयों की माने तो, "जब 'भाग मिल्खा भाग' का गाना 'हवन करेंगे' प्ले हुआ तो ये तीनों तो बहक ही गये और मेहमानों से घिरी मेज पर चढ़ तीनों ने नाचना शुरू कर दिया।

पार्टी में मेहमानों के बीच ऐश्वर्या राय और जया बच्चन भी थी। यही नहीं वह पार्टी में सबसे पहले पहुंचने वालों में से थी। ऐश्वर्या की माँ वृंदा राय भी बाद में इस पार्टी में शामिल हुई। इनके अलावा ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ, सनी देओल, शत्रुघ्न सिन्हा, रोहित रॉय, वीना मलिक, कोरियोग्राफरों सरोज खान और गणेश आचार्य को भी पार्टी में देखा गया था।

End of content

No more pages to load