Bollywood News


ऋतिक-आशा 'नच बलिए 6' के सेट पर घायल हुए

ऋतिक-आशा 'नच बलिए 6' के सेट पर घायल हुए
टीवी अभिनेता ऋतिक धनजानी और आशा नेगी टीवी शो 'नच बलिए 6' के सेट पर अपनी प्रस्तुति के दौरान घायल हो गए। दोनों इस कार्यक्रम में एक साथ दिखाई देंगे। दोनों ने 20 से ज्यादा बाद अभ्यास किया, लेकिन कुछ चूकों के कारण शुक्रवार को मुख्य प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए।

शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "दोनों को अस्पताल ले जाया गया और ऋतिक को पांच टांके लगे। आशा को 12 टांगे लगे हैं। दोनों की माइक्रोस्कोपिक प्लास्टिक सर्जरी भी कराई गई है ताकि घाव के दाग नहीं दिखाई दे।"

दर्द के बावजूद ऋतिक शो में जीतने के लिए वापस आने के लिए आतुर हैं।

'पवित्र रिश्ता' के अभिनेता ने कहा, "प्रदर्शन के दौरान हम घायल हो गए, लेकिन यह सिर्फ एक गति अवरोधक की तरह है। इस शो को जीतने के लिए हम शीघ्र वापस होना चाहते हैं।"

End of content

No more pages to load