Bollywood News


शिल्पा को दुबई में रहना पसंद

शिल्पा को दुबई में रहना पसंद
फिल्म अभिनेत्री और 17 माह के बच्चे वियान की मां शिल्पा शेट्टी इस समय दुबई में हैं। उन्हें यहां की हर बात पसंद है। शिल्पा ने शनिवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "पिछले तीन दिनों से दुबई में हूं। यहां बच्चों के करने के लिए बहुत कुछ है। यह बच्चों के लिहाज से अच्छी जगह है।"

उन्होंने कहा, "काश! मुंबई में भी ऐसी जगह होती।"

फिलहाल शिल्पा रियलिटी डांस शो 'नच बलिए' के लिए कमर कस रही हैं। शो के कुछ एपिसोड की रिकार्डिग हो चुकी है और स्टार प्लस चैनल पर यह शनिवार को रात नौ बजे प्रसारित होगा।

End of content

No more pages to load