Bollywood News


एनिमेटिड महाभारत में निर्माताओं को चाहिए सलमान की आवाज

एनिमेटिड महाभारत में निर्माताओं को चाहिए सलमान की आवाज
जयंती लाल गड़ा और उनकी टीम अब महाभारत के आगामी एनिमेटेड संस्करण में भगवान कृष्ण के किरदार के लिए सलमान खान की आवाज लेने के लिए उत्सुक है।

इस सम्बन्ध में एक सूत्र का कहना है कि निर्माताओं के दिमाग में, इस बात को लेकर काफी उथल पुथल है कि महाभारत में श्री कृष्ण के लिए किसकी आवाज बेहतर रहेगी, जिसके लिए सलमान के नाम पर सभी राजी है। वह एक जाने-माने व्यक्तित्व है और दर्शक तुरंत उनकी आवाज के साथ जुड़ जाते है। उन्हें इसके लिय ए-सूची के अभिनेता सलमान खान की आवाज चाहिए जो एक आदर्श आवाज होगी। साथ ही उनकी आवाज में एक मालिकाना टोन भी है। इसीलिए वह सबसे अच्छा चुनाव है।

फिलहाल तो, निर्माता सलमान को प्रस्ताव देने के साधन खोज रहे है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब कोई बॉलीवुड अभिनेता किसी महाकाव्य के लिए अपनी आवाज उधार दे रहा है। इस से पहले भी अमिताभ बच्चन भीष्म पितामह के लिए, अनिल कपूर कर्ण के लिए और विद्या बालन द्रौपदी के लिए अपनी आवाज दे चुके है। हालाँकि सिर्फ आवाज ही नहीं एनिमेटिड केरेक्टर के लिए फीचर भी इन्ही अभिनेताओं के जैसे बनाए गये थे।

एक और सूत्र का कहना है, "सलमान के केस में भी, अगर वह तैयार होते है तो श्री कृषणा के केरेक्टर को सलमान के जैसा ही बनाया जाएगा।

End of content

No more pages to load