Bollywood News


ज़ोया अख्तर की फ़िल्म के लिए दक्षिण अफ्रीका में शूट करेंगी प्रियंका

ज़ोया अख्तर की फ़िल्म के लिए दक्षिण अफ्रीका में शूट करेंगी प्रियंका
ज़ोया अख्तर ने अपनी अगली अनाम फ़िल्म के लिए स्थान चुन लिया है। वह प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी इस फ़िल्म की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में करेंगी। जिसके लिए दक्षिण अफ्रीका की मनोरंजक यात्रा कर ली है।

ज़ोया अख्ता अपनी हर फ़िल्म में अपनी यात्रा के अनुभवों और वास्तविक जीवन की घटनाओं को शामिल करने के लिए जानी जाती है।इसीलिए अपनी आगामी अनाम फ़िल्म जिसमें उन्होंने प्रियंका और रणवीर को कास्ट किया है, उसके लिए भी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा कर के आई है।

उनके एक सूत्र का कहना है, "ज़ोया यात्रा करना बहुत पसंद करती है, खासकर अपनी फिल्मों के लिए। वह इस बात को पहले ही तय कर लेती है, कि वह जिन जगहों पर पहले जा चुकी है, उन्हें फ़िल्म में शामिल कर लिया जाए। ज्यादातर तो वह अपनी फिल्मों में वास्तविक जीवन की स्थितियों को दिखाने के लिए ही जानी जाती है।

ज़ोया की इस फ़िल्म की शुरुआत संभवत अगले साल के शुरुआत में ही शुरू हो जाएगी, और वह इस वक़्त फ़िल्म के प्री-प्रोडक्शन के काम में अपने घर पर ही व्यस्त है।

उनकी अंतिम फ़िल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को स्पेन में शूट किया गया था। ज़ोया ने इस देश का भी कई बार दौरा किया था, और उन्होंने इस फ़िल्म में अपनी ही कुछ कहानियों को जोड़ा था। अब उनकी अगली फ़िल्म के लिए भी वह दक्षिण अफ्रीका की अलग-अलग जगहों का दौरा कर रही है। फ़िल्म का ज्यादातर हिस्सा दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन स्थल के तट पर शूट किया जाएगा, कहा ये भी जा रहा है, कि वह इसमें भी वह अपने अनुभवों को शामिल करेंगी।

End of content

No more pages to load