Bollywood News


'जय हो' में सलमान खान की बहन बनेंगी जेनेलिया डिसूजा

'जय हो' में सलमान खान की बहन बनेंगी जेनेलिया डिसूजा
रितेश से शादी के बाद जेनेलिया​ डिसूजा सिने-स्क्रीन पर कम ही नज़र आई है। लेकिन एक बार फिर से वह सलमान की 'जय हो' में कैमियो करती नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में वह सलमान की बहन बन कर दिखेंगी।

​जिनिलया ने फरवरी 2012 में रितेश से शादी कर ली थी, और इन दोनों की साथ में अंतिम फ़िल्म थी 'तेरे नाल लव हो गया' साथ ही यह फ़िल्म भी उसी महीने में आई थी।

​वहीं घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि " ​हाँ ये सच है कि 'जय हो' में जिनिलिया एक बेहद मनोरंजक किरदार निभा रही है।

यह फ़िल्म दक्षिणी फ़िल्म '​स्टालिन ​' की हिंदी रीमेक है, जिसे सोहेल खान ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में सलमान के अलावा तब्बू, सना खान, अश्मित पटेल, सुनील शेट्टी भी होंगे। फ़िल्म आगामी साल में 24 जनवरी को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load