Bollywood News


शिरडी दर्शन को गए सोनू सूद

शिरडी दर्शन को गए सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद शुक्रवार को अपनी नई फिल्म 'आर.. राजकुमार' के प्रदर्शित होने के तुरंत बाद महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईंबाबा मंदिर में दर्शन के लिए गए। सोनू ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "शुभ प्रभात। साईं के दर्शन के लिए शिरडी जा रहा हूं। आपका दिन शुभ हो। ओम साईं राम।"

सोनू 'आशिक बनाया आपने' 'जोधा अकबर' 'शूटआउट एट वडाला' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। शुक्रवार को उनकी नई फिल्म 'आर.. राजकुमार' प्रदर्शित हुई है।

End of content

No more pages to load