फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में माधुरी दीक्षित के विशेष गीत 'घाघरा' को अपनी आवाज देने वालीं पाश्र्व गायिका रेखा भारद्वाज ने फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में भी उनके लिए दो अन्य गीत गाए हैं। क्योंकि उनकी आवाज माधुरी की आवाज के लिए बेहतर है। रेखा ने आईएएनएस को बताया, "लोग हमारी जुगलबंदी पसंद करते हैं। मेरे ख्याल से मेरी आवाज उन्हें फबती है। मेरी आवाज उनके नृत्य और भाव भंगिमाओं पर फिट बैठती है।"
माधुरी पर फिल्माए गए और रेखा भारद्वाज द्वारा गाए दो गीत 'हमारी अटरिया पे' और 'जगावे' गुलजार ने लिखे हैं।
बहुतों को लगता है कि गाने चुनने के मामले में रेखा बेहद नकचढ़ी हैं लेकिन उनका है कि यह निर्णय संगीत निर्देशकों पर निर्भर करता है।
उन्होंने कहा, "गीतों का चयन गायक नहीं करते हैं यह पूरी तरह संगीत निर्देशकों पर निर्भर होता है। संगीत निर्देशक ही उनके गीतों को चुनते हैं।"
माधुरी पर फबती है मेरी आवाज : रेखा
Monday, December 09, 2013 15:00 IST


